रोटरी क्लब फरीदाबाद एनआईटी द्वारा सेक्टर 7-ई पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया

फरीदाबाद । रोटरी क्लब फरीदाबाद एनआईटी द्वारा सेक्टर 7-ई अशोक वाटिका पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान नीरज गुप्ता द्वारा पार्क को सीनियर सिटीजन के लिए कुर्सी व मेज, ऑटोमेटिक स्प्रे मशीन व पौधे प्रदान किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एजी धीरेंद्र श्रीवास्तव, रोटरी क्लब एनआईटी नेक्स्ट प्रधान नवीन पसरीजा, प्रोजेक्ट चेयरमैन सुनील खंडूजा, वीरेंद्र मेहता, अनिल बहल, पी. पी. पसरीजा, करण खंडूजा, लक्ष्य गुप्ता, धीरेन बंसल, मिगलानी आरडब्ल्यूए के प्रधान चौहान मलिक, नेपाल सिंह डागर उपस्थित थे।
इस मौके पर एजी धीरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि हमें लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना चाहिए और पेड़ पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ पौधे लगाने बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रधान नीरज गुप्ता का वृक्षारोपण के लिए धन्यवाद किया।



