वाहन चोर आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार, सीएनजी ऑटो बरामद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन मूल रुप से पलवल के गांव दूधोला का रहने वाला है। वर्तमान में आरोपी गांव झाड़सेतली में किराए पर रहता है। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर बल्लबगढ़ के बस स्टैण्ड से थाना शहर बल्लबगढ के पीओ के मुकदमें में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वर्ष 2020 में थाना शहर बल्लबगढ में 27 दिसम्बर को मोटरसाईकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसको आरोपी ने बेच दिया था। बेची हुई मोटरसाइकिल सहित खरीदने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल को बरामद कर ली गई थी। जिसमें आरोपी माननीय अदालत द्वारा पीओ घोषित कर दिया था।
आरोपी ने पूछताछ में थाना मुजेसर के क्षेत्र में सीएनजी ऑटो चोरी करने की वारदात को 23 जून को अंजाम दिया था। आरोप से ऑटो बरामद कर लिया गया है। आरोपी पर पूर्व में चोरी के 2 मुकदमें पलवल में तथा 1 थाना ओल्ड फरीदाबाद में दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



