वाहन चोर चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 प्रभारी सब इंस्पेक्टर राकेश सिंह की टीम ने एक वाहन चोर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी विक्रम फरीदाबाद एसी नगर का रहने वाला है। आरोपी ने 24 मई को थाना एसजीएम नगर के एरिया से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित एनआईटी के एरिया मुल्ला होटल के पास से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है जोकि अपने नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



