वैश्य समाज के वैक्सीनशन कैम्प में 202 लोगों ने लगवाया टीका

फरीदाबाद : वैश्य समाज सेक्टर-28, 29, 30, 31 द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित कोविड 19 वैक्सीनशन कैम्प में 202 लोगों ने कोविड वैक्सीनेशन की प्रथम डोज़ का टीका लगवाया। सेक्टर 28 स्थित रघुनाथ मंदिर में आयोजित इस कैम्प का उद्दघाटन विहिप के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता ने किया।
उन्होंने अपने सम्बोधन में वैश्य समाज द्वारा आमजन हित में निरन्तर आयोजित किये जा रहे सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि वे समाज की सेवा कार्यों के लिए हमेशा उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग से डॉ ज्योति शर्मा, डॉ अनुभा चौहान व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने जहां टीकाकरण की प्रक्रिया को कुशलतापूर्वक निभाया, वहीं वैश्य समाज की टीम में सुनील अग्रवाल, बी आर सिंगला के नेतृत्व में नरेश अग्रवाल, अरुण मित्तल, डी के जैन, अरुण गुप्ता, पी डी गर्ग, पवन गोयल, परवीन सिंगला, श्याम बागला, दीप चन्द गुप्ता, एस सी गोयल, डी के गोयल, बाल कृष्ण मंगला, विनेश अग्रवाल, राजेन्द्र गुप्ता, उमा शंकर माहेश्वरी, कपिल गर्ग ने कैम्प की व्यवस्थाओं को संभाला।



