वासुदेव अरोड़ा ने चार दिवसीय योग शिविर का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

केमिकल युक्त पदार्थ से रहे दूर : वासुदेव अरोड़ा

फरीदाबाद : योग दिवस के उपलक्ष पर सेक्टर 7 स्थित जन कल्याण मंदिर के पीछे सी, ब्लॉक पार्क में चार दिवसीय संगीतमय योग शिविर का आयोजन 18 जून से 21 जून तक किया जा रहा है । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे वासुदेव अरोड़ा ,अध्यक्ष पंजाबी फेडरेशन फरीदाबाद ने दीप प्रज्वलित कर योग शिविर की शुरुआत की। शिविर में योग गुरु सतीश वाधवा,त्रिलोक गुलानी,ओम प्रकाश परिहार, रजनीश गुलियानी के दिशा निर्देश पर करीब 250 लोगों ने आज प्रातः 5:00 बजे से 6:30 बजे तक संगीतमय योग किया और आनंद लिया। शिविर में मुख्य अतिथि वासुदेव अरोड़ा ने कहा कि हमें अपने शरीर से प्रेम करना चाहिए प्रेम को मजबूत और सुदृढ़ बनाने के लिए योग करना बेहद जरूरी है हमारे पूर्वज योग के सहारे ही स्वस्थ रहकर लंबी उम्र तक जीवित रहे तो हमें भी अपने अमूल्य समय में से थोड़ा सा वक्त निकाल कर योग को प्राथमिकता देनी चाहिए जिससे हम स्वस्थ तो रहेंगे और साथ ही एक नई पीढ़ी को भी मजबूत कर पाएंगे उन्होंने खासकर युवाओं से अपील करी कि वह मशीनी युग में ना जाकर पुराने योग पद्धति को अपनाए और अपने शरीर को मजबूत करें। श्री अरोड़ा ने कहा कि आज मार्केट में जो अनेकों प्रकार के केमिकल मसाले, पाउडर बिक रहे हैं उनसे हमें परहेज करना है । इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी गोल्डी बरेजा विशेष तौर पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!