शीतलहर की जकड़ में पंजाब-हरियाणा, एक दर्जन ट्रेनें रद्द

जालंधर/पानीपत ! पहाड़ों में बर्फ की चादर जमने से मैदानी क्षेत्र शीत लहर की जकड़ में आ गए हैं। हरियाणा व पंजाब दोनों सूबों में कड़ाके की ठंड से कंपकंपी बढ़ रही है। बारिश के बाद धुंध व कोहरा छाने से सड़क, रेल और हवाई मार्ग प्रभावित हुआ है। खासकर ट्रेन व हवाई सेवाओं में देरी होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ एयरपोर्ट भी कई फ्लाइट निर्धारित समय की देरी से पहुंची।

मंगलवार को हरियाणा व पंजाब में अमृतसर-जालंधर सबसे ठंडे रहे, यहां न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। इसके अलावा हरियाणा के भिवानी का तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सिरसा का 7.3 डिग्री सेल्सियस, नारनौल का 8.2 डिग्री सेल्सियस तो हिसार का 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बठिंडा में आज का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। पठानकोट में 5.0 डिग्री सेल्यिसय दर्ज किया गया। मंगलवार को रेल मंत्रालय की ओर से उत्तरी राज्यों में चलने वाली एक दर्जन ट्रेनों के रद्द होने की सूचना जारी की। कुछ ट्रेनें अल्प तो कुछ लंबे समय के लिए रद्द की गई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आगामी 48 घंटों में ठंड बढ़ेगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि उत्तर दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाओं से ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!