सपना चौधरी ने बेटे को दिया जन्म !

रोहतक ! मशहूर हरियाणवी गायिका और डांसर सपना चौधरी ने बेटे को जन्म दिया है। मां -बेटा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। हरियाणा से लेकर बॉलीवुड तक जलवा बिखेरने वाली डांसर सपना चौधरी व हरियाणवी एक्टर वीर साहू को रोहतक के एक निजी अस्पताल में पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई। मां व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और घर आ चुके हैं। सपना व साहू ने जनवरी 2020 में शादी की थी। अभी तक दोनों ने न तो शादी और न ही बच्चे के बारे में सार्वजनिक रूप से घोषणा की है। अब वीर साहू ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी है। साहू ने कहा कि परिवार में मौत होने की वजह से वे प्रशंसकों के साथ खुशियां साझा नहीं कर पाए थे। दो-तीन दिन में मीडिया को पूरी जानकारी दी जाएगी।

वीर साहू ने कहा कि दोनों परिवारों की सहमति से उनकी शादी हुई थी। वे सपना के संघर्ष का सम्मान करते हैं। वे सपना के काम में किसी तरह का दखल नहीं देते। वह जल्द ही अपने अधूरे प्रोजेक्टर पूरे करने के लिए वापस आएंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट करने वालों को कहा कि महिलाओं और कलाकारों का सम्मान करें। सपना बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं, वीर कई हरियाणवी फिल्मों व गानों में काम कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!