साई धाम में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

फरीदाबाद : साई धाम सेक्टर 86 में अग्रवाल वैश्य समाज फरीदाबाद, रोटरी क्लब मिड टाउन व शिरडी साई बाबा टैम्पल सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिजेन्द्र सौरोत सचिव जिला रेड क्रास सोसायटी, पंकज सिंगला युवा जिला अध्यक्ष भाजपा तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में रोटेरियन विजय राघवन व वरिष्ठ समाज सेवी जितेन्द्र बंसल उपस्थित रहे। शिविर के संयोजक केदारनाथ अग्रवाल व साई धाम के संस्थापक डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया।

इस शिविर कि सफलता के लिए केदारनाथ अग्रवाल ने प्रिंसिपल बीनू शर्मा, के ए पिल्लै, मनोहर पुनियानी, नरेन्द्र जैन, हरिओम अग्रवाल, यू एस अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, मनीष कपूर, शिवम दीक्षित आदि लोगों का अभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!