गौ तस्करी के मुकदमें में फरार आरोपी को अपराध शाखा सैक्टर 56 की टीम ने किया गिरफ्तार

मुकदमें में गाडी कैन्ट्ररा और 5 गाय पहले की जा चुकी है बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक मुकदमों में संलिप्त चल रहे आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 प्रभारी शीशपाल की टीम ने गौ तस्करी के मुकदमें में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया की गिरफ्तार आरोपी मुकीम गांव सुडाका नहूं का रहने वाला है। आरोपी ने 12 फरवरी को अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर गौ तस्करी करने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें आरोपियो की सुचना मिलने पर पुलिस टीम ने काबू करने की कोशिश की थी। जो आरोपी मौका एसी नगर से फरार हो गए थे। मौके पर 5 गाय कैन्ट्रर के साथ में बरामद की गई। आरोपिओ के खिलाफ थाना कोतवाली में गौ तस्करी व जान से मारने की नियत की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को अरपराध टीम के द्वारा अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गांव धौज के बस अड्डा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुकदमें में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!