खांडल विप्र सभा रजि फरीदाबाद की महिला इकाई के द्वारा हरियाली तीज महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया

फरीदाबाद : खांडल विप्र सभा रजि0 फरीदाबाद की महिला इकाई के द्वारा हरियाली तीज महोत्सव बहुत धूमधाम के साथ में सेक्टर 10 राजस्थान भवन में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निवर्तमान अध्यक्ष व कार्यक्रम सयोजक मधुसूदन माटोलिया, अध्यक्ष हरी राम शर्मा, उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, महासचिव कमल शर्मा, सह सचिव विमल खंडेलवाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम महिला इकाई के द्वारा किया गया था जिसकी सयोजिका पूनम चोटिया एवं महिला अध्यक्ष पूजा माटोलिया के द्वारा बताया गया की हमारे साथ समाज की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा के साथ में उनके द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां यहां पर आयोजित की गई। छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा भी कार्यक्रम में गाना बजाना एवं डांस प्रस्तुत किए गए। महिलाओं को विभिन्न प्रकार के खेल में महिलाएं अव्वल आती हैं उनको सम्मानित भी किया गया।

हमारी राजस्थानी संस्कृति की परंपराओं को हम निरंतर आने वाली पीढियां में स्थानांतरण कर सके इसके लिए हम समय-समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करते रहते हैं।सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हीं-नन्हीं बालिकाओं ने तीज महोत्सव के गीतों पर जमकर डांस किया। तीज का त्योहार हमारी संस्कृति को दर्शाता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल का बहुत बड़ा योगदान है।

कार्यक्रम में प्रेमलता शर्मा, साधना शर्मा, सोभना शर्मा, उर्मिला शर्मा, संगीता शर्मा, कुसुम शर्मा, पिंकी शर्मा एवं अन्य महिलाओं, बच्चो के साथ समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!