क्रेडिट कार्ड जेनरेट कराने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड करने के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने एक महिला आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता द्वारा शहर में साइबर अपराध पर कार्यवाही के दिए गए दिशा-निर्देश के अंतर्गत थाना साइबर NIT की पुलिस टीम ने क्रेडिट कार्ड जेनरेट कराने का झांसा देकर धोखा-धड़ी करने के मामले में एक महिला आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

साइबर थाना NIT में पोर्टल के माध्यम से 28 जनवरी को सेक्टर-56 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें उसने बताया कि शिकायतकर्ता के फोन पर ठग का IDFC First BANK बैंक क्रेडिट कार्ड की तरफ से कॉल आया और उसने क्रेडिट कार्ड जेनरेट के लिए कॉल किया। एक प्रतिनिधि से कार्ड-टू-कार्ड आधार पर मुफ्त में नया क्रेडिट कार्ड जारी करने के संबंध में एक लिंक भेजा। शिकायतकर्ता को एक एप्लिकेशन डाउनलोड करने और नए कार्ड आवेदन के लिए आवश्यक विवरण प्रदान करने का निर्देश दिया। जिसमें शिकायतकर्ता के क्रेडिट कार्ड विवरण CCV नम्बर सहित दर्ज करना शामिल था। जिसके बाद शिकायतकर्ता के साथ 1,60,000/-रु का फ्रॉड हुआ था। जिसकी शिकायत पर थाना NIT में साइबर फ्रॉर्ड की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

साइबर पुलिस टीम के द्वारा आरोपी महिला रितिका वासी सतपुतली कोटद्वार उत्तराखंड को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ग्रेजुएट है आरोपी महिला कॉलर के पद पर पिछले 4 महिने से नौकरी करती है। लिंक के माध्यम से पूर्ण जानकारी के साथ कार्ड की भी CCV नम्बर सहित जानकारी ली थी।

आरोपी महिला को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!