हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ ने बैसाखी पर्व मनाया

फरीदाबाद। हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ ने लायंस क्लब सैक्टर 19 में बैसाखी उत्सव के पर्व को पंजाबी परिवार मिलन समारोह के रूप में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री हरियाणा सरकार सुभाष बत्तरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान पार्षद सुभाष आहूजा ने की तथा मंच संचालन रेडियो जाकी मोनिक आजाद व सुखदीप कौर ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री सुभाष बत्तरा, विधायक सीमा त्रिखा, सुभाष आहूजा, हरीश चन्द्र आज़ाद, वासदेव अरोड़ा ने दीप प्रज्वलित करके किया। महासचिव तेजिन्द्र खरबंदा ने कार्यक्रम की रूपरेेखा बताई और बैसाखी पर्व का महत्व बताया। वहां उपस्थित सैकड़ों लोगों ने भगड़े और गिदे का आनन्द लिया।
प्रदेश अध्यक्ष हरीश चन्द्र आजाद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ की स्थापना अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिये की गई है, ताकि हम अपने सभी त्यौहार इसी तरह धूमधाम से मनाये तथा उन्होने बताया कि पंजाबी संघ का अहम मुदा रिफूजी कानून बनवाना है ताकि कोई सिरफिरा पंजाबी समाज को रिफूजी न कह सके इसके लिये उन्होने वहां उपस्थित सभी पंजाबी बिरादरी के नेताओं से सहयोग मांगा।
पूर्व गृहमंत्री सुभाष बत्तरा ने कहा कि पंजाबी समाज पुरूषार्थी समाज है हमारे बुजुर्गों ने अपने पुरूषार्थ से समाज व देश का नाम रोशन किया है, इसलिये हम भी रिफूजी कानून का समर्थन करते हैं तथा इस हक के लिये पंजाबी संघ के साथ मैं हमेशा खड़ा मिलूंगा। अंत में सुभाष आहूजा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
इस मौके पर सीमा त्रिखा, पवन डागर, आर के चिलाना, वासदेव अरोड़ा, मुकेश अरोड़ा, अशोक ढीगड़ा, स्वामी शिवराम, प्रकाश शर्मा, गुलशन बग्गा, एस एस बांगा, खुशदिल सहगल, दिनेश सरदाना, तेजविन्द्र बिटू, दीपक अरोड़ा, दिनेश कुमार आर्या, सतीश आहूजा, संदीप सेठी व कुलभूषण शर्मा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को परविन्द्र मल्होत्रा, अश्वनी कालड़ा, परमजीत कौर, नीतू लांबा, बौधराज मक्कड़, रवि ढुढेजा, प्रिसं रहेजा, गिरधारी लाल अरोड़ा, अशोक खुराना, अमित कपूर, धीरज खुराना, संजय मल्होत्रा, रजत लांबा, संजय चौधरी, विजय कुमार, तेजिन्द्र खरबंदा व हरीश चन्द्र आजाद ने संयोजन किया।



