2 महिने पहले अपने घर से लापता हुई 28 वर्षीय महिला को क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने मथुरा से किया बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सरजीत सिंह की टीम ने घर से लापता हुई 28 वर्षीय महिला को बरामद करने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गुमशुदा महिला 26 अगस्त को अपने घर से बिना बताए निकल गई थी। जिसको परिजनों के द्वारा काफी तलाश किया गया जिसके नहीं मिलने पर महिला के गुम होने की सूचना थाना सदर बल्लबगढ़ में दी गई जिस पर मामला दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला की तलाश की जा रही थी। मामले में क्राइम ब्रांच कैट के द्वारा भी कार्रवाई की जा रही थी। क्राइम ब्रांच टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से महिला को उत्तर प्रदेश के मथुरा वृंदावन से बरामद किया है। महिला ने पूछताछ में बताया कि महिला गृह क्लेश के कारण घर से बिना बताए निकल गई थी। क्राइम ब्रांच कैट की टीम द्वारा परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए गुमशुदा महिला को हवाले किया है। गुमशुदा महिला के परिजनों ने पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!