आखिर क्यों हौंसला हार गया एक उभरता सितारा !

गुरुग्राम (मदन लाहौरिया) । सुशांत राजपूत जैसे सफल सितारे द्वारा आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाना मानसिक अवसाद का एक भयंकर परिणाम है! कई बार अत्याधिक सफलता लोगों को इतना अकेला कर देती है कि वे अपना दु:ख तक किसी से साँझा नहीं कर पाते! सफलता के तनाव और अलगाव से पार पाना कई बार बेहद मुश्किल होता है! इस खबर के लेखक एवं पत्रकार मदन लाहौरिया पिछले 20 वर्षों से मेडिकल एस्ट्रोलोजर एवं हैल्थ मोटिवेटर भी हैं! मदन लाहौरिया ने इस बारे में बहुत गहरी शोध करने के बाद पाया कि मानसिक तौर पर अवसादग्रस्त युवाओं को सही और उचित परामर्श मिले, इस बात की आज अत्यंत आवश्यकता है! दिन-रात संघर्ष करके जिस सफलता की दहलीज पर सुशांत सिंह राजपूत पहुंचे थे वहां पहुंच कर उनका यूं टूट जाना उनके वर्तमान गोचर में ग्रह सितारों के विपरीत प्रभाव का ही मुख्य कारण है!

चलिए, जरा अब इस खबर में फि़ल्म अभिनेता सुशांत राजपूत के द्वारा की गई आत्महत्या के बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं! अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में बांद्रा स्थित अपने घर में ख़ुदकुशी कर ली थी! उनकी ख़ुदकुशी की खबर दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पता चली थी! उनकी मोबाइल हिस्ट्री से पता चला है कि उन्होंने खुद को पंखे से लटकाने से पहले गूगल में अपना नाम टाइप किया था और खुद से जुड़े कई लेख पढ़े थे! सुशांत राजपूत के मोबाइल की पहली फोरंसिक रिपोर्ट के अनुसार सुसाइड से पहले प्रात: करीब 10 बजे गूगल पर सुशांत राजपूत खुद को ही सर्च कर रहे थे! सूत्रों के अनुसार अभिनेता सुशांत राजपूत अपने फिल्मी कैरियर और इमेज को लेकर काफी चिंतित थे!

अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत के बाद उनसे जुड़े लोगों ने पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा किया था कि सुशांत करीब पिछले 6 महीने से ज्यादा समय से डिप्रेशन में चल रहे थे जिसे लेकर वह डॉक्टर से भी मिले थे! सुशांत के करीबी दोस्त और उनके क्रिएटिव मैनेजर सिद्धांत पिठानी ने भी अपने बयान में अभिनेता सुशांत राजपूत के अवसाद में होने की बात कही थी!

गौरतलब है कि सुशांत राजपूत की मौत के बाद पुलिस उनसे जुड़े करीब 30 से भी ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है,जिन में उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, दोस्त महेश शेट्टी से लेकर उनका प्रबंधकीय स्टाफ और नौकर भी शामिल हैं! पुलिस ने जहां सुशांत के प्रोफेशनल से व्यक्तिगत लाइफ तक को लेकर सवाल किये हैं, वहीं इनकी मौत को लेकर पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है ताकि अभिनेता सुशांत राजपूत के द्वारा की गई आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके!

पुलिस को सुशांत राजपूत के घर से एक डॉक्टर की फाइल भी बरामद हुई थी! डॉक्टर से बातचीत करके उनके बयान दर्ज किये गये! डॉक्टर के बयान के अनुसार सुशांत राजपूत डॉक्टर के संपर्क में पिछले 6 महीने से था व डॉक्टर के अनुसार पिछले एक साल से सुशांत राजपूत डिप्रेशन में था! डॉक्टर ने पुलिस को जो बयान दिया है उस में उन्होंने सुशांत की लव लाइफ के बारे में कई बातें शेयर की हैं! डॉक्टर ने बताया कि सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के कुछ दिन के बाद सुशांत की लव लाइफ ठीक नहीं रही! अंकिता के बाद कृति सेनन सुशांत की जिंदगी में आई लेकिन ये रिलेशनशिप ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया!

सुशांत राजपूत को लगे भयंकर प्रेम रोग ने अपने चक्रव्यूह में इस कद्र जकड़ रखा था कि इस के बाद रिया चक्रवर्ती ने सुशांत राजपूत को कथित तौर पर अपने प्रेमजाल में साजिशन फंसा कर सुशांत राजपूत की दो कंपनियों में व्यापारिक हिस्सेदारी डायरेक्टरशिप के माध्यम से हथिया ली व साथ में ही रिया चक्रवर्ती ने अपने भाई को भी सुशांत राजपूत की कंपनियों में डायरेक्टर बनवा दिया!

सुशांत राजपूत के डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि सुशांत बायपोलर थे यानि वो एक चीज को अलग अलग तरीके से सोचते थे! डॉक्टर ने बताया कि सुशांत ने उन्हें बताया था कि रात को उन्हें नींद नहीं आती थी! सुशांत के मन में अजीब अजीब ख्याल आते थे! कुछ असफल रिश्तों ने सुशांत को अहसास दिलाया कि अंकिता से ज्यादा उन्हें कोई पसंद नहीं करता! रिया चक्रवर्ती का जिक्र भी सुशांत ने डॉक्टर से किया था! सुशांत ने उन्हें बताया था कि एक करीबी दोस्त के माध्यम से रिया चक्रवर्ती से मिले थे! रिया तब तक एक फीमेल फ्रेंड के साथ वर्सोवा में रहती थी! कुछ दिनों बाद सुशांत रिया को अपने घर ले आये!

रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर ने आगे बताया कि जब सुशांत ने रिया के साथ अपने रिश्ते के बारे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया तो रिया ने सुशांत के साथ झगड़ा किया और उन्हें पोस्ट को हटाने के लिए मजबूर किया! उसके बाद रिया सुशांत को छोडक़र चली गई! डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि सुशांत अंकिता की कमी महसुस करते थे और उन्हें याद करते थे! सुशांत ने डॉक्टर को बताया था कि वह अंकिता से काफी अटैच्ड है! उन्हें एहसास हो गया था कि अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप करके उन्होंने गलती कर दी! सुशांत पिछले 6 महीने में डॉक्टर से सिर्फ 3 बार मिले थे! लॉकडाउन से पहले सुशांत ने डॉक्टर से मिलने के लिए समय लिया था लेकिन फिर लॉकडाउन हो गया जिसके बाद सुशांत की मुलाकात डॉक्टर से नहीं हो सकी!

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को सुबह 9 बजे अपने कमरे से बाहर निकल कर जूस पिया था और फिर अपने कमरे में वापिस चले गये थे! सुशांत राजपूत की मौत के बाद विसरा रिपोर्ट के लिए लिये गये कुछ अंगों के सैंपल की विसरा रिपोर्ट भी आ गई है! इस विसरा रिपोर्ट के अनुसार सुशांत के शरीर में कोई भी नशीला या जहरीला पद्वार्थ नहीं पाया गया! सुशांत राजपूत की मौत के बाद पुलिस को अस्पताल से मिली फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत फांसी के कारण ही हुई है! सुशांत राजपूत का मर्डर नहीं हुआ बल्कि उन्होंने ख़ुदकुशी ही की थी!

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर जो खेमेबाजी की जा रही है, नेपेटिज्म और फेवरेटिज्म को दोष दिया जा रहा है वह बेहद गलत है! सोशल मीडिया पर जानबूझ कर साजिशन सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर गंदी राजनीति करते हुए नफऱत और नकारात्मकता फैलाई जा रही है जो कि बेहद गलत है! यह सब जांच को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है!

सुशांत राजपूत के द्वारा पंखे पर लटक कर आत्महत्या करने के बाद गले पर जो निशान पड़े हैं इनकी गहरी जानकारी लिये बगैर ही बहुत से नौसिखिया लोग सोशल मीडिया पर जहर उगलते हुए गले पर चोट के निशान बता रहे हैं जब कि पंखे से लटकने के बाद जो गले पर ब्राउन व लाल रंग के निशान हैं वे होरिजेंटल लिगेचर मार्क हैं जो कि पंखे पर लटकने के लिए किसी भी प्रकार के कपड़े का फंदा बना कर लटकने के कारण एवं गर्दन के साथ फंदे को कसने के कारण खून में ऑक्सीजन ना पहुंच पाने की वजह से ख़ुदकुशी के हर केस में प्राय: प्राय: होते हैं! यह होरिजेंटल लिगेचर मार्क भी इस केस में दर्शाते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत ख़ुदकुशी के कारण ही हुई है!

इस खबर के लेखक एवं पत्रकार मदन लाहौरिया पिछले 20 वर्षों से एक अनुभवी मेडिकल एस्ट्रोलॉजर होने के नाते भी सुशांत राजपूत के द्वारा की गई ख़ुदकुशी का खुलासा जन्म के समय की चंद्र कुंडली पर गोचर के तरीके से व घटना के समय की प्रश्न कुंडली के अनुसार भी कर रहे हैं! सुशांत राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ! इनके जन्म के समय चंद्र ग्रह 13 डिग्री का वृष राशी का है व इन की राशी वृष है! गोचर के अनुसार 27 जनवरी 2017 से 24 जनवरी 2020 तक शनि ग्रह इनको जबरदस्त तनाव व शारीरिक कष्टों व कार्य बाधा का पूर्णतया योग दे रहा था! 7 मार्च 2019 से 25 सितंबर 2020 तक राहु व केतु ग्रह एक गहरी छाया की तरह इनके गुप्त शत्रुओं के माध्यम से तनाव व मानसिक रोग तथा मस्तिष्क में भ्रम की स्थिति बना रहे थे! इन ग्रहों के विपरीत प्रभाव के चलते ही इनके हर कार्य में बाधा के योग बनने के कारण निराशा व तनाव तथा मानसिक अवसाद बना हुआ था व मृत्यु तुल्य कष्ट का पूरा पूरा योग था!

अब चर्चा करते हैं घटना के समय की गोचर की प्रश्न कुंडली की! 14 जून को प्रात: 10 बज कर 30 मिनट से दोपहर 12 बज कर 40 मिनट तक की सिंह लग्न की प्रश्न कुंडली में चंद्र ग्रह आठवें स्थान यानि शारीरिक कष्ट या मृत्यु के स्थान पर 10 डिग्री का है जो कि बारहवें घर का मालिक हो कर मृत्यु को दिखा रहा है! शनि ग्रह 7 डिग्री का वक्री होकर मन व हर्ट को प्रभावित करते हुए ख़ुदकुशी के विचार मन में देकर मृत्यु के फंदे तक धकेल रहा है!

सभी प्रकार के विश्लेषणों व रिपोर्टों के आधार पर पाया गया कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के द्वारा की गई ख़ुदकुशी उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती या अन्य किसी दूसरी गर्लफ्रेंड के प्रेम रोग के चक्रव्यूह में फंस कर ही की गई है! अभी तक की जांच के अनुसार यह खबर निष्पक्ष तौर पर तथ्यों के आधार पर लिखी गई है! बाकि आने वाले समय में इस केस के जांच के कोई नये पहलुओं भी लिखा जायेगा!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!