टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: दिल्ली से लाए गए चारों आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी

मुंबई, 22 अक्टूबर : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी मुंबई पहुंच गए हैं. इन्हें मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल (AEC) को सौंप दिया गया है. चारों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी में है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली से मुंबई लाया गया. बीती रात करीब 1 बजे मुंबई पहुंचने के बाद चारों आरोपियों को सीधे एंटी एक्सटॉर्शन सेल के दफ्तर ले जाया गया, जहां वरिष्ठ अधिकारियों ने शुरुआती पूछताछ की. गिरफ्तार आरोपियों में कुणाल (21), सुमित (19), राधा (23) और बबिता (23) शामिल हैं. चारों के तार एक संगठित नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं.

सुरक्षा के कड़े घेरे में रात करीब 2 बजे दोनों महिला आरोपियों राधा और बबिता को दक्षिण मुंबई स्थित आजाद मैदान पुलिस स्टेशन के महिला लॉकअप में शिफ्ट किया गया. महिला पुलिसकर्मियों की निगरानी में दोनों को रखा गया है.
आज कोर्ट में होगी पेशी

दिल्ली से पकड़े गए कुणाल, सुमित, राधा और बबिता को आज अदालत में पेश किया जाएगा. एंटी एक्सटॉर्शन सेल इनकी रिमांड की मांग करेगी. वहीं, एक दिन पहले राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लाए गए तीन आरोपियों को कोर्ट ने पहले ही 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. पुलिस अब कोटा और दिल्ली से लाए गए आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने की तैयारी में है, ताकि इस सनसनीखेज हमले के मास्टरमाइंड और असली मकसद तक पहुंचा जा सके.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!