फिल्म “अवंतिका” की शूटिंग पूरी, मुंबई में पोस्ट प्रोडक्शन और डबिंग का शुभारंभ

फरीदाबाद/मुंबई। इंदर-मामेन्द्र फिल्म्स द्वारा निर्मित फिल्म “अवंतिका” की शूटिंग जुलाई माह में फरीदाबाद, हरियाणा में पूरी कर ली गई। इसके बाद फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन कार्य की शुरुआत गोरेगांव वेस्ट, मुंबई स्थित बॉलीवुड उमंग स्टूडियो में की गई। पोस्ट प्रोडक्शन के शुभारंभ अवसर पर मामेन्द्र कुमार सहित फिल्म से जुड़े कलाकारों एवं टीम के सदस्यों ने विधिवत पूजा-पाठ किया। पूजा के उपरांत सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

फिल्म के अगले चरण में एडिटिंग, डबिंग एवं अन्य पोस्ट प्रोडक्शन कार्य शुरू किए गए। वरिष्ठ कलाकार गिरीश शर्मा जी द्वारा डबिंग की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर फिल्म की टीम के सदस्यों ने कहा कि “अवंतिका” को लेकर पूरी टीम उत्साहित है और फिल्म को दर्शकों तक बेहतर रूप में पहुंचाने के लिए पोस्ट प्रोडक्शन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इंदर-मामेन्द्रा फिल्म्स की यह फिल्म फरीदाबाद में शूटिंग से लेकर मुंबई में पोस्ट प्रोडक्शन तक लगातार चर्चा में बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!