नव प्रयास सेवा संगठन द्वारा 105वां रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

फरीदाबाद। नव प्रयास सेवा संगठन द्वारा 105वां रक्तदान शिविर का आयोजन 60 फुट रोड़ स्थित उत्सव बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्वास कान्वेंट स्कूल के चेयरमैन एवं शिक्षाविद् प्रदीप गुप्ता, वशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता कविन्द्र चौधरी, नगर निगम की फाईनेंस कमेटी के सदस्य मनोज नासवा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री नीरा तोमर, भुवनेश्वर हिन्दुस्तानी, पार्षद महेश लोहिया, पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली मौजूद रहे।

इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों का नवप्रयास सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सुनील यादव, अध्यक्ष रमेश जोशी व सरदार कुलदीप सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का पटका पहनाकर व बुक्के देकर स्वागत किया। इस मौके पर ईएसआईसी मेडिकल अस्पताल की टीम द्वारा रक्त एकत्र किया गया। वहीं 51 रक्तवीरों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर उपस्थित रक्तवीरों को सम्बोधित करते हुए शिक्षाविद् प्रदीप कुमार रक्तदान महादान है और इससे बढक़र मानव सेवा का कोई दूसरा उदाहरण नहीं हो सकता। हमारे व आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवाओं को विशेष रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए और समाज में जागरूकता फैलानी चाहिए। उन्होंने सभी रक्तवीरों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विधायक सतीश कुमार फागना के भाई एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कविंद्र चौधरी ने कहा कि यह आयोजन सामाजिक सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में रक्तदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय.समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

नगर निगम की फाईनेंस कमेटी के सदस्य मनोज नासवा ने कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है, इसलिए रक्त की उपलब्धता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

हिन्दुवादी नेता एवं समाजसेवी भुवनेश्वर हिन्दुस्तानी ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है। आज समाज में ऐसे सेवा कार्यों को बढ़ावा देने और युवाओं को जोडऩे की आवश्यकता है। नव प्रयास सेवा संगठन का लगातार रक्तदान शिविर आयोजित करना बेहद प्रशंसनीय कार्य है। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को साधुवाद देते हुए कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर नवप्रयास सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सुनील यादव ने आए हुए सभी रक्तदाताओं व अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नव प्रयास सेवा संगठन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सेवा करना और समाज में मानवता की भावना को मजबूत करना है। हमारे संगठन द्वारा 105वां रक्तदान शिविर आयोजित करना सभी सहयोगियों और रक्तवीरों के विश्वास का परिणाम है और आगे भी इस तरह के रक्तदान शिविर अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाते रहेगें।

इस मौके पर समाजसेवी अभिषेक गोस्वामी, जगदीश नेताजी, मनोज कोली, योगेश कोली, लाखन सिंह लोधी, रूप सिंह लोधी, चेयरमैन राकेश खटाना, प्रवेश मलिक, दिनेश राघव, श्रीमति संतोष अरोड़ा, श्रीमति लता सिंगला, सनी अरोरा, भाई वरुण, शिवकांत, संतोष यादव, सतीश चोपड़ा, जय शर्मा, प्रिंस कंबोज, मनोज यादव ठाकुर सिंह कठायत, रूपेश बघेल, डॉ धर्मेन्द्र नांदल, जिला बाल संरक्षण अधिकारी अपर्णा, नेहरू कॉलेज प्रोफेसर सुषमा, पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली, राकेश उर्फ रक्कू, अजय कुमार, कुलदीप सिंह, अशोक पोद्दार, प्रदीप ठाकुर, विनोद कुमार, दिवाकर शर्मा, सतेंद्र शर्मा, राजेश कुमार, साकिर, नीरज नरूला, संजीव बंसल, राजेश सिंह, राकेश खटाना सुरेंद्र रावत, आरती साहू, मंजू सिंह, मोनिका, रेणुका बालियान, महेश कपूर, सागर, दीपक नेगी, पुष्पलता, प्रवीण भाटिया सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!