11 सूत्रीय मांग को लेकर सभी कर्मचारी 15 अप्रैल व 16 अप्रैल को 2 दिन का टूल डाउन करने को हो जाएंगे मजबूर

फरीदाबाद, 9 अप्रैल। म्युनिसिपल कारपोरेशन ईम्पलाईज फैडरेशन यूनियन ने नगर निगम मुख्यालय पर गेट मीटिंग का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता फेडरेशन के प्रधान रमेश कुमार जागलान ने की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा अभी तक मार्च माह का वेतन नहीं दिया गया है जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। फेडरेशन के 11 सूत्रीय मांग पत्र पर नगर निगम प्रशासन द्वारा बातचीत की गई थी उस पर भी निगम प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं की।

प्रधान रमेश कुमार जागलान ने बताया कि यदि नगर निगम प्रशासन द्वारा मार्च माह का वेतन शीघ्र नहीं दिया गया और 11 सूत्रीय मांग को लागू नहीं किया गया तो निगम के सभी कर्मचारी दिनांक 15 अप्रैल व 16 अप्रैल को 2 दिन का टूल डाउन करने को मजबूर हो जाएंगे। जनहित में फायर बिग्रेड और वाटर सप्लाई को टूल डाउन में शामिल नहीं किया जाएगा। आज की गेट मीटिंग में फेडरेशन के वरिष्ठ उपप्रधान शाबिर खान, कोषाध्यक्ष रण सिंह भडाना, सचिव सुरजीत नागर, कार्यालय यूनियन के प्रधान नरेश बैंसला, सचिव अमित शर्मा, राजेन्द्र सिंह और गिर्राज सिंह, मैकेनिकल यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान महेन्द्र पाल, टेकचंद शर्मा, कर्मचंद बघेल, सचिव प्रमोद कुमार रोहिल्ला आदि ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!