1500 खाने के पैकेट कामगारों मजदूरों आदी को बांटे गए

फरीदाबाद 29 मार्च। दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद के चेयरमैन माननीय दीपक गुप्ता जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश अनुसार 1500 खाने के पैकेट कामगारों मजदूरों आदी को बांटे गए जो लॉकडाउन की वजह से सडक़ों पर कई किलोमीटर पैदल चलकर अपने घरों को वापिस जा रहे है। घर वापसी जाने वालों के साथ छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं एवं बुजर्ग भी शामिल थे। श्री गुप्ता ने बताया कि बच्चो को माँ बाप के कंधों पर देखकर सभी की आंखे द्रविड़ हो उठी। इस अवसर पर हमने मास्क एवं दस्ताने पहने एवं जरूरी दूरी बनाए रखी।

माननीय विद्वान न्यायाधीश मंगलेश कुमार चौबे मौके पर मौजूद रहे उन्होंने सभी से निवेदन किया कि देश पर आए इस संकट की घड़ी में जरूरतमन्दों की जरूर मदद करे। माननीय विद्वान न्यायाधीश एवं महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा पुलिस प्रशासन का बहुत धन्यवाद किया गया जो इतनी पूरी मुस्तैदी से अपनी जान की परवाह ना करते हुए जनमानस की सेवा में लगे हुए है।

इस अवसर पर जिला के चीफ जुडिशयल मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव माननीय मंगलेश कुमार चौबे के संरक्षण में महाराजा अग्रसेन विवाह समिति के प्रधान ब्रहम प्रकाश गोयल, संरक्षक अनिल गुप्ता, इंद्रपाल गर्ग, कोषाध्यक्ष मनोहर लाल सिंगला, राजीव गोयल, रविन्द्र गुप्ता एड्वोकेट, राजेंद्र गौतम वकील, ओमप्रकाश सैनी वकील, रामवीर तंवर वकील, उपप्रधान राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, नंदिनी अग्रवाल, शिखा बंसल, आशा गोयल, ममता अग्रवाल, बबीता कुमारी, राधा, चार वर्षीय सानवी बंसल, हलवाई गोविंद लाल एवं समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!