फरीदाबाद की धरा पर एक साथ 2500 बच्चों ने किया गीता के श्लोकों का उच्चारण

जिला स्तरीय महोत्सव में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, विधायक सीमा त्रिखा व नयन पाल रावत ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

फरीदाबाद : फरीदाबाद में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। महोत्सव के आखिरी दिन श्लोक उच्चारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न स्कूलों के 2500 बच्चों ने एक साथ गीता के श्लोकों का उच्चारण किया। कार्यक्रम में बड़खल विधायक सीमा त्रिखा व पृथला विधायक राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। श्लोक उच्चारण कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम की जॉइंट कमिश्नर शिखा आंतिल ने की तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम उपस्थित रहे।

विधायक सीमा त्रिखा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा की पवित्र भूमि जहां भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया। आज पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल के लिए जानी जाती है। हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिन्होंने गीता महोत्सव को इतने भव्य स्तर पर शुरू करने का फैसला किया और इसको मनाने की पीछे का बड़ा उद्देश्य यही है कि हम अपने इतिहास को ना बोले भूलें। श्रीमद्भागवत गीता व्यक्ति को जीवन जीने की कला सिखाती है और यह धर्मों का सार भी है।

विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि मानव जाति के कल्याण के लिए गीता का ज्ञान बहुत जरुरी है। गीता लोगों के जीवन में मार्गदर्शन की भूमिका निभाती है। अंधकार से प्रकाश में जाने का माध्यम श्रीमद्भागवत गीता ही है। गीता का ज्ञान अजर, अमर और सात्विक है जो हर युग में जीवंत भी है। गीता में सबसे ज्यादा कर्म करने पर बल दिया गया है।

कार्यक्रम में स्कूलों के बच्चों ने गीता के श्लोकों का मतलब भी समझाया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर फरीदाबाद इंडस्ट्रियल असोसिएशन से बीआर भाटिया, जिला शिक्षा अधिकारी आशा दहिया, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी सचिव बिजेंदर सोरोत, रेडक्रॉस सोसाइटी संरक्षक विमल खंडेलवाल सहित अन्य अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!