63 सड़कों के कायाकल्प से गांवों में होगा सफर सुहाना : डिप्टी सीएम

हरियाणा ! हरियाणा में जल्द सड़कों के जाल को और मजबूती मिलेगी क्योंकि प्रदेश सरकार ग्रामीण आंचल में सड़कों का कायाकल्प करने जा रही है। लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग द्वारा नाबोर्ड के सहयोग से 183 करोड़ रुपए की लागत से प्रदेश की 63 सड़कों का मरम्मत व नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी।दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रदेश के 16 जिलों में 63 सड़कों को बेहतर बनाकर मुसाफिरों का सफर सुहाना किया जाएगा। वित्त वर्ष 2020-21 में लोक निर्माण द्वारा सोनीपत में 35 करोड़ रुपए की राशि से 10 सड़कों का मरम्मत कार्य किया जाएगा तथा करीब सात करोड़ रुपए की लागत से दाे सड़काें का पुनर्निर्माण होगा।

वहीं फतेहाबाद में करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से जिले की सात सड़कों का मरम्मत कार्य होगा। डिप्टी सीएम ने बताया कि रोहतक जिले में 25 करोड़ रुपए की राशि से छह सड़कों का मरम्मत कार्य होगा। झज्जर जिला में 1.41 करोड़ रुपए की लागत से एक सड़क का पुनर्निर्माण और करीब 6 करोड़ की लागत से चार सड़कों की मरम्मत कर उसे बेहतर बनाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि करनाल जिला में 12 करोड़ रुपए, भिवानी में करीब 37 करोड़ रुपए और कैथल में 21 करोड़ रुपए की राशि से तीनों जिलों में पांच-पांच सड़कों की मरम्मत होगी। इनके अलावा हिसार जिला में करीब 7 करोड़ रुपए, पानीपत में करीब 9 करोड़ रुपए, यमुनानगर में 6 करोड़ रुपए व पंचकूला में 9 करोड़ रुपए की लागत से चारों जिलों में तीन-तीन सड़कें मरम्मत कर सुधारी जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सरकार सिरसा जिला में 9 करोड़ रुपए खर्च कर दो सड़कों का मरम्मत कार्य करवाएगी। वहीं यमुनानगर में 1.28 करोड़ रुपए, पलवल में 2.73 करोड़ रुपए, जींद में करीब तीन करोड़ रुपए व अम्बाला में 1.21 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और इन चारों जिलों में एक-एक सड़क का मरम्मत कार्य करवाते हुए सड़कों का सुधार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!