जसपाल सिंह अपनी टीम के साथ सेक्टर 23 फरीदाबाद की मार्केट में जनता से हुए रूबरू

फरीदाबाद। मुजेसर थाना पुलिस प्रशासन की तरफ से जसपाल सिंह अपनी टीम के साथ सेक्टर 23 फरीदाबाद की मार्केट की समस्याओं को सुनने पहुंचे। सेक्टर 23 वासियों ने प्रशासन का स्वागत करते हुए अपनी समस्याएं एवं विचार रखे।

सेक्टर में विशेष रूप से प्रवीन दत्त शर्मा, राजीव शर्मा, दीपांशु अरोड़ा, आलोक सोनी, दीपक नरूला, नरेंद्र भाटिया, यशपाल शर्मा, विनोद, राजू बेदी, प्रीति शाह, अशोक डी स्टार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच संचालन सजीव कुशवाहा ने किया साथ ही साथ मुजेसर थाने की टीम ने मार्केट वासियों को आश्वासन भी दिया कि सभी की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए तुरंत कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!