क्राईम ब्रांच सेंट्रल ने गांजा बेचने वाले एक आरोपी को 1 किलो 500 ग्राम गांजे सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : जिला फरीदाबाद में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह, पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश मल्होत्रा और सहायक पुलिस उपायुक्त, अपराध अनिल कुमार के दिशा निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने गांजा तस्कर कायूम को 1 किलो 500 ग्राम गांजे सहित कनिष्का टावर, बाइपास रोड़, पल्ला पुल से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है|

इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ NDPS ACT की धाराओं के तहत थाना सराय ख्वाजा में मुकदमा नंबर 288 अंकित किया गया| इस मुकदमा में गिरफ्तार आरोपी कायूम से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह यह नशीला पदार्थ पल्ला मंडी के पास किसीसे लेकर आया था और इसे अपने घर जोकि सराय में है उसके आसपास बेचने जा रहा था| आरोपी कायूम पुत्र फज्जू सराय, फरीदाबाद का रहने वाला है जिसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है|

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!