भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला ने अपनी नियुक्ति पर आभार जताया

फरीदाबाद, 5 दिसम्बर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला ने आज अपने समर्थकों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा का अपनी नियुक्त पर उनका मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया। अपनी नियुक्ति पर श्री सिंगला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश के परिवहन मंत्री पं.मूलचंद शर्मा, विधायक नरेन्द्र गुप्ता, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक राजेश नागर का आभार जताया है। श्री सिंगला ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसका वह बाखूबी निर्वहन करेगें। साथ ही फरीदाबाद जिले में सभी मण्डलों के अध्यक्षों सहित अन्य कार्यकारिणी का गठन भाजपा नेतृत्व की मंजूरी के बाद जल्द से जल्द करें।
श्री सिंगला ने कहा कि आज का युवा प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की नीतियों में विश्वास करता है। वह अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराकर उन्हें सदस्य बनवाएगेंं और पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ हरवीर चपराना, लख्मी ठाकुर, करण सिंगला, विनोद श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



