हिन्दी अध्यापक प्रेमदेव यादव की सेवानिवृत्त पर किया पौधरोपण

फरीदाबाद : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में हिंदी अध्यापक प्रेमदेव यादव 23 वर्ष तक सरकारी सेवा में अध्यापन कार्य कर सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्ति समारोह प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों, नॉन टीचिंग स्टाफ, परिजनों और विशेष रूप से आमंत्रित अतिथियों की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ। विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने अपने संबोधन में बताया कि प्रेमदेव यादव ने अपने समस्त कार्यकाल में अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा कि अध्यापन कार्य के अतिरिक्त उन्होंने विद्यालय के वेतन संबंधी और कार्यालय से संबंधित सभी कार्यों का निष्पादन निष्ठापूर्वक किया। कोरोना काल में उन्होंने लॉकडाउन में भी विद्यालय के सभी प्राध्यापकों, अध्यापकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वेतन संबंधी कार्य पूरी दक्षता से संपादित किया। कोरोंना के समय में इन की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पित कार्यों और इनके बेहतरीन कार्यालय संबंधी कार्यों के लिए विद्यालय में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा और विद्यालय प्रबंधन तथा मौलिक मुख्याध्यापिका पूनम ने कोरोना योद्धा सम्मान से पुरस्कृत किया।

प्रेमदेव यादव के सेवानिवृति कार्यक्रम में निवर्तमान प्राचार्य एस के मिश्रा, राष्ट्रीय कवि धर्मेश अविचल, अनंगपुर के प्राचार्य राजेश शर्मा, प्रेमदेव यादव जी के सपुत्र, सपुत्री, दामाद डॉक्टर गोपाल, धर्मपत्नी तथा अन्य परिजन, मित्र सतीश और अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि सेवानिवृति कार्यक्रम से पूर्व प्रेमदेव यादव और उनके परिजनों, मित्रों और स्टाफ ने बेलपत्र और अर्जुन का पौधा भी लगाया। बेलपत्र और अर्जुन का पौधा प्रेमदेव यादव की स्मृति के रूप में विद्यालय में उन्हें हमेशा हमारे बीच उपस्थित रहने का आभास कराता रहेगा। विद्यालय परिवार की और से प्रेमदेव यादव को तुलसी का पौधा उपहार में दिया गया। विद्यालय प्रबंधन और समस्त अध्यापकों ने प्रेमदेव और श्रीमती प्रेमदेव को उपहार भेंट किए। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा, मुख्याध्यापिका पूनम और अमृत कौर, ललिता, जसनीत कौर, पूनम शर्मा, सुंदर लाल, संजय मिश्रा, रविकांत गुप्ता, अंशुल तथा अन्य सभी शिक्षकों ने प्रेमदेव यादव के स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना और प्रार्थना की। मंच संचालन संजय मिश्रा ने कुशलतापूर्वक किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!