एडवोकेट दीपक भारद्वाज ने गांव मलेरना निवासी आनंद यादव को आर्मी में कैप्टन बनने पर बधाई दी

फरीदाबाद : एडवोकेट दीपक भारद्वाज ने गांव मलेरना निवासी आनंद यादव को आर्मी में कैप्टन बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि कैप्टन आनंद यादव और उनकी धर्मपत्नी कैप्टन दिक्षा यादव से प्रेरित होकर पढ़ लिखकर बच्चों को अपने जीवन को सवारने के लिए मेहनत करनी चाहिए ताकि भविष्य में वे अपने माता पिता, परिवार, गांव, जिला, प्रदेश और देश का नाम ऊँचा कर सके। उन्होंने कहा की कैप्टन डॉ. आनंद बेस अस्पताल दिल्ली में तैनात है और कैप्टन आनंद यादव की धर्मपत्नी दिक्षा यादव भी आर्मी में कैप्टन पद पर कार्यरत है।
इस मौके पर एडवोकेट दीपक भारद्वाज ने कैप्टन परिवार को बधाई दी और उनके सुखमय जीवन के भविष्य की कामना की। एडवोकेट दीपक भारद्वाज ने कहा कि इनका श्रेय उनके माता-पिता को जाता है जिन्होंने खेती बाड़ी करके बच्चों को अच्छी परवरिश और संस्कारों के साथ पढ़ाई लिखाई करावा कर योग्य बनाया है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि युवा नशे की लत में ना पड़े और पढ़ाई की तरफ ध्यान दें ताकि पढ़ लिखकर वे अपने भविष्य को संवार सकें और अपने माता-पिता के सपनों को पूरा कर सकें।



