“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” सप्ताह के अंतर्गत 16 महिलाओं द्वारा हाथ से बने हुए सामान की प्रदर्शनी लगवाई गयी

फरीदाबाद, 06 मार्च। “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” सप्ताह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, फरीदाबाद के द्वारा लघु सचिवालय बड़खल के पास स्वयं सहायता समूह के 16 महिलाओं द्वारा हाथ से बने हुए सामान की प्रदर्शनी लगवाई गयी। प्रदर्शनी का शुभारम्भ उपमंडल अधिकारी (ना) पंकज सेतिया द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वयं सामान खरीद कर स्वयं सहायता समूह की महिलायों का उत्साहवर्धन किया। 

प्रदर्शनी के अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनीता शर्मा द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सर्टिफिकेट तथा अन्य उपहार देकर सम्मानित किया। वन स्टॉप सेंटर द्वारा पम्पलेट वितरण किया तथा सुविधाओं की जानकारी दी गयी। प्रदर्शनी में सीडीपीओ शकुन्तला रखेजा, अनीता गाबा तथा वन स्टॉप सेंटर के स्टाफ द्वारा भाग लिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!