मास्टर चतुर्भुज की स्मृति में छात्रों का सम्मान समारोह

बल्लभगढ़ : प्रत्येक वर्ष की भांति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पन्हेडा खुर्द में मास्टर चतुर्भुज की स्मृति में छात्र सम्मान-समारोह का आयोजन उनके पुत्र आर.के. शर्मा व एन.के. शर्मा द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रवक्ता गोपाल शास्त्री ने बताया कि बोर्ड की दसवीं, बारहवीं तथा विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया जिसमें कक्षा बारहवीं से अजय कुमार, कार्तिक, कविता, रचना, वर्षा, चेतना, सोनिया, वर्षा, शोभा, योगिता तथा दसवीं कक्षा से रविकांत, पूनम व लक्ष्य को तथा राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले निश्चय व रितिक को भी सम्मानित किया गया। आर. के. शर्मा ने अपने संबोधन में पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारवान एवं अनुशासित होने पर विद्यार्थियों पर जोर दिया।

उपस्थित सभी अतिथियों का प्रींसिपल पवन कुमार एवं अनिता गांधी ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर नानक चंद, डीके शर्मा, शीशराम, इंद्राज मास्टर, कृष्ण गोपाल, नेतराम, खेमचंद, रघु वत्स, विष्णु मलिक, मदन, देशन पंच, दयाचंद, खेमचंद, चंद्रपाल सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!