समाजसेवी राजेंद्र कौशिक की पत्नी ने 63 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली

फरीदाबाद : सेक्टर 22 निवासी समाजसेवी राजेंद्र कौशिक की पत्नी राजबाला कौशिक का सुबह निधन हो गया जिससे समाज में शोक की लहर दौड़ गई। संवेदना व्यक्त करने के लिए तमाम शहर के बुद्धिजीवी वकील, राजनेताओं और समाजसेवियों ने शोक व्यक्त किया।
कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि राजबाला जी एक सशक्त महिला थी और इनके चले जाने से परिवार ही नहीं समाज की भी अपूरणीय क्षति हुई है।
वहीं पूर्व विधायक आनंद कौशिक, पूर्व विधायक शारदा राठौर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलजीत कौशिक, पूर्व उपमहापौर राजेंद्र भामला, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ पी शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बबली, युवा ब्राह्मण संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज पाराशर, समाजसेवी राजीव शर्मा, संजीव कुशवाहा, अंतरराष्ट्रीय रौनियार वैश्य महासम्मेलन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव भुवनेश्वर हिंदुस्तानी, भोजपुरी अवधी समाज के संस्थापक सदस्य रमाकांत तिवारी, सेक्टर 22 आर डब्ल्यू ए के प्रधान अनिल गुप्ता, हरीश मित्तल, गोपाल मित्तल, सुरेंद्र कौशिक आदि लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
राजबाला कौशिक अपने पीछे पुत्र मिथुन कौशिक एवं पुत्री पवन, किरन, कामिनी के साथ परिवार छोड़ गई हैं। जनता की आवाज न्यूज़ एवं जन पुकार की पूरी टीम की तरफ से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।



