यमुना रक्षक दल ने नमामि यमुना के मुख्य संयोजक पंडित टेकचंद शर्मा को सौंपा हथिनी कुण्ड से लाया गया पवित्र यमुना जल

- नमामि यमुना के मुख्य संयोजक पंडित टेकचंद शर्मा जी से यमुना जी के अविरलता एवं निर्मलता के लिए आवाज उठाने के लिए किया आग्रह
फरीदाबाद : यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. आर एन सिंह, राष्ट्रीय सचिव पंडित रमा कान्त तिवारी, हरियाणा प्रदेश महासचिव रविन्द्र फौजदार, फरीदाबाद शहरी प्रभारी प्रदीप गुप्ता, तथा पूर्वांचल फाउण्डेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस के सिंह ने पृथला के निवर्तमान विधायक एवं नमामि यमुना के मुख्य संयोजक पंडित टेकचंद शर्मा का फूल-माला व सम्मान पटिका से स्वागत किया। शिष्टमंडल के सदस्यों ने डॉ आर एन सिंह की अध्यक्षता में पंडित टेकचंद शर्मा से मिलकर हथिनी कुण्ड से लाया गया पवित्र यमुना जल भी उन्हें भेंट किया।
इस अवसर पर डॉ. आर एन सिंह ने यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम संत जय कृष्ण दास महाराज की ओर से शुभकामनाएं देते हुए हथिनी कुण्ड से लेकर फरीदाबाद, पलवल, वृन्दावन धाम तथा मथुरा तक यमुना जी के दीन हीन स्थति पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. आर एन सिंह ने पंडित टेकचंद शर्मा से आग्रह किया कि यमुना जी को निर्मल तथा अविरल बनाने हेतु त्वरित, सार्थक एवं ठोस कदम उठाने के लिए हरियाणा सरकार के समक्ष यमुना रक्षक दल के विचारों को रखें।
नमामि यमुना के मुख्य संयोजक पंडित टेकचंद शर्मा ने यमुना जी से जुड़े विभिन्न पहलुओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक कदम उठाने का विश्वास दिलाया। उन्होंने यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता के लिए अपनी प्रतिबद्धता को बताते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाने का काम किए था जिसके परिणामस्वरूप दक्षिण हरियाणा के 19 विधायकों की एक कमेटी गठित की गई थी। अब पुन: यमुना जी के सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, हर संभव प्रयास करेंगे।
डॉ. आर एन सिंह, पंडित रमा कान्त तिवारी जी,रविन्द्र फौजदार, प्रदीप गुप्ता, तथा एस के सिंह ने संयुक्त रूप से पंडित टेकचंद शर्मा जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए।



