भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों के पुनर्वास के लिए चलाया जाएगा अभियान : मंगलेश कुमार चौबे

फरीदाबाद, 24 जुलाई। जिला फरीदाबाद में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा भिक्षा मांगने वाले बच्चों को इनके पुनर्वास सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्यवाही की जाएगी और इस क्षावृत्ति में लगे बच्चों को मुक्त करवा कर किसी हद तक भिक्षावृत्ति को जिला फरीदाबाद से समाप्त किया जाएगा। सीजेएम कम् जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चौबे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद शरद फाउंडेशन एनजीओ के साथ मिलकर बच्चा भिक्षुक को चिन्हित करेंगे। उन बच्चों को फिर इस धंधे से मुक्त कराएंगे और ऐसे बच्चों को पुलिस के द्वारा बाल कल्याण समिति के सामने नियमा अनुसार प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे बच्चों को भिक्षा मांगने से मुक्त किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!