गौ रक्षकों ने बचाई तीन गौवंशो की जान

- दो गाय, एक बछड़ा और तीन गौ तस्करों को किया काबू
मेवात/हरियाणा : अपनी पैनी निगाह से मुस्तैद गौ रक्षक आये दिन गौवंशों को बचाने में जुटे रहते हैं।
अपनी जान हथैली पर रख वह रात को भी चौकस दिखाई पड़ते हैं। इसी क्रम के चलते गौ रक्षा दल मेवात को सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी में गौवंशों को भरकर काटने के लिए ले जाए जाएंगे। सूचना को सही मानकर सिंगार गांव में नाकेबंदी की गई और गाड़ी को पकड़ा गया। पिकअप गाड़ी में 2 गाय और 1 बछड़ा था जिन्हें 3 गौ तस्कर काटने के लिए ले जा रहे थे। गौ तस्करों को तुरंत काबू किया गया और तीनों को बिछौर थाना पुलिस को सौपा दिया गया। वहीं सभी तस्करों के खिलाफ मौके पर ही मुकदमा दर्ज कराया गया।
इस कार्य में कृष्ण, रोहताश, सौरव, जितेन्द्र, योगेश, कुक्की, कालू, लोकेश सिंगला, अनिल कौशिक फरीदाबाद, सोनू पलवल, विक्रम सिंह, राजपूत, टीम गौ रक्षा मिशन वृन्दावन, राजू बुहाना, टीम गौ रक्षा दल मेवात आदि का भरपूर सहयोग रहा।



