अखिल भारतीय ब्राहण सभा में मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

फरीदाबाद 20 अक्टूबर। अखिल भारतीय ब्राहण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने सेक्टर-12 स्थित अपने कार्यालय पर महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई। इस मौके पर पंडित सुरेन्द्र शर्मा(बबली) ने अन्य समाजसेवियों के साथ मिलकर महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म के महत्वपूर्ण धर्मग्रंथ रामायण के रचयिता थे महर्षि वाल्मीकि जो आदिकवि के रूप में भी प्रसिद्ध हैं।
उन्होनें कहा कि हर साल आश्विन माह की पूर्णिमा को महर्षि वाल्मीकि जी का जन्मदिन मनाया जाता है। उन्होनें कहा कि पूरे विश्व को प्रभु श्रीराम के जीवन का परिचय कराने वाले महर्षि वाल्मीकि जी ही थे। श्री शर्मा ने कहा कि हमें वाल्मीकि जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर कर्ण पाराशर इंजीनियर,चन्दर शेखर एडवोकेट,रवि शर्मा,सोनू शर्मा, संदीप शर्मा,ओमवीर शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।



