रोटरी क्लब फरीदाबाद अरावली ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

फरीदाबाद : रोटरी क्लब फरीदाबाद अरावली ने दिसंबर महीने में बोनी पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड, श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, पूरी अमन विला सेक्टर-89 एवं जीत सिंह फार्म छांयसा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 243 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

प्रधान सचिन चिलाना ने बताया कि गत जुलाई से दिसंबर तक 743 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। प्रधान सचिन चिलाना ने सभी रक्तदाताओं और आयोजकों का धन्यवाद किया तथा सभी से उत्साहपूर्वक भाग लेने का अनुरोध किया। इसके अलावा रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद अरावली के प्रयासों द्वारा, श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, भगोला (पलवल) में एक परेशन थिएटर और आईसीयू केंद्र की स्थापना की गई। इस ऑपरेशन थियेटर का उदाटन गत 27 मई को मुख्य अतिथि रोटरी इंटरनेशनल प्रधान शेखर मेहता द्वारा उदघाटन किया गया, जिसमें आईपीडीजी संजीव राय मेहरा, आईपीडीजी सुरेश भसीन, आईपीडीजी एएल ब्रदर्स, पूर्व प्रधान साकेत भाटिया, प्रधान सचिन चिलाना, सचिव अल्पिका गर्ग एवं रोटरी इंटरनेशनल के सदस्य और डिस्ट्रिक्ट 3011 के सदस्य उपस्थित थे।

इस ऑपरेशन थियेटर को बनाने में सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस ऑपरेशन थियेटर में हर महीने 30-35 ऑपरेशन किए जाते हैं। नवंबर माह में संस्था के सहयोग से 42 बच्चों को जीवनदान दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!