शहर में कहीं भी दिखे गंदगी फोटो खींच लोकेशन के साथ एप्प कर करें अपलोड, तुरंत होगा समाधान

फरीदाबाद, 21 दिसम्बर। अगर शहर में कहीं भी कूड़े के ढेर दिखे एवं सफाई में अव्यवस्था दिखे तो इसके लिए समस्त शहरवासी स्वच्छ हरियाणा एप्प पर शिकायत दें। स्वच्छ हरियाणा एप्प को शहरवासी अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें उस एप्प पर शहर के लोग अपने क्षेत्र की समस्या की फोटो लोकेशन के साथ डाल दें इसके बाद एप्प पर आने वाली हर समस्या का समाधान नगर निगम फरीदाबाद की टीम तीन घंटे के अंदर कर देगी। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति निकाय क्षेत्र में गंदी नाली, अस्वच्छ सडक़ या गंदगी के ढेर की फोटो लोड कर सकता है।
निगम के अतिरिक्त निगमायुक्त इन्द्रजीत कुलडिय़ा ने बताया कि अब शहर में गंदगी से संबंधित समस्या के समाधान के लिए लोगों को परेशानी नहीं होगी। अतिरिक्त निगम आयुक्त ने बताया कि सफाई के समाधान के लिए शहरवासी सैनिटेशन विभाग के नंबर-0129-2420095 पर भी संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते है।



