अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत महाशक्ति के रूप में उभर चुका है : सीमा त्रिखा

फरीदाबाद : सेवा ही संगठन है और सेवा ही हमारा लक्ष्य है। भाजपा पार्टी गरीबों की पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की छवि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत बढ़ी है। कोरोना काल में भारत देश ने स्वदेशी वैक्सीन बनाकर पूरे विश्व में अपनी धाक जमा दी। 98 देशों को वैक्सीन देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना दबदबा साबित किया। देश के अंदर सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है जिससे सर्वांगीण विकास गति पकड़ रहा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत महाशक्ति के रूप में उभर चुका है।

उपरोक्त विचार बडखल विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक सीमा त्रिखा ने भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर रोज गार्डन स्थित ओपन थियेटर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रकट किये। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि कहा कि राजनीति में एक वैकल्पिक विचारधारा जो भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और परंपराओं के आधार पर देश और समाज के निर्माण की थी, उसको लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ की स्थापना की थी।

उन्होंने कहा कि हम ऐसे संगठन के सदस्य हैं, जिसके लिए हमेशा राष्ट्र प्रथम रहा है। हमने हमेशा यह सिखा है कि राष्ट्र प्रथम, संगठन दूसरा और आदमी अंतिम। इस सिद्धांत पर हमारी पार्टी लगातार काम करती रही है। उन्होंने कहा कि न जाने कितने लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने जीवन को इस पार्टी के लिए समर्पित किया। आज यह वटवृक्ष बना है, उसमें निश्चित रूप से हम सभी का योगदान तो है ही लेकिन, बहुत सारे ऐसे लोग भी हैं जिनकी 3-4 पीढिय़ां इस संगठन के निर्माण में पूरी तरह से खप गई है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में आयोजित 42वां स्थापना दिवस कार्यक्रम को टेलिविजन पर उपस्थित लोगों को लाइव दिखाया गया।

कार्यक्रम के बाद तिरंगा यात्रा भी निकाली गई जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय के उद्घोष से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

इस अवसर पर निवर्तमान महापौर सुमन बाला, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, रीता गोसाईं, अमित आहुजा, सतेंद्र पांडे, पंकज सेतिया, संजय अरोड़ा, राजन मुटरेजा, प्रकाश शर्मा (महाराज जी), दिनेश भाटिया, गगनदीप सिंह, सुमित विज, आनंदकांत भाटिया, बिशम्बर भाटिया, राजकुमार वोहरा, मनजीत सिंह, नीलम गुलाटी, आंचल अरोड़ा, दीपा भाटिया, बदन सिंह, सतनाम सिंह (मंगल), प्रवीण चौधरी, साहिल खन्ना व संजय महेंद्रू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!