मोबाइल खरीदने पर फ्री मिलेगा नींबू-पेट्रोल

वाराणसी, 21 अप्रैल : गर्मी में नींबू के दामों आसमान छू रहे हैं तो वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे है। पेट्रोल और नींबू के बढ़ते दामों ने जनता के होश उड़ा दिए हैं। ऐसे में कुछ व्यापारियों ने इसको बिजनेस प्रमोशन का जरिया बना लिया है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से समाने आया है।
मोबाइल की खरीद पर फ्री मिलेगा पेट्रोल : यहां किसी भी कंपनी का मोबाइल खरीदने पर ग्राहकों को मुफ्त में एक लीटर पेट्रोल व 50 रुपए की भी मोबाइल एक्सेसरीज लेने पर 2-4 नींबू फ्री देने का ऑफर शुरू किया है। एएनआई न्यूज़ एजेंसी की खबर के मुताबिक, जिसने मोबाइल शोरूम पर यह ऑफर चल रहा है वो लहुराबीर में हैं। दुकानदार के मुताबिक, इस ऑफर का काफी अच्छा रिस्पांस उन्हें मिल रहा है।
इस वजह से निकाला ये अनोखा ऑफर : मोबाइल शॉप के संचालक यश जायसवाल की मानें तो लोग मोबाइल खरीद रहे हैं। फ्री पेट्रोल ले जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस दुकान के पेट्रोल और नींबू ऑफर को सराहना मिल रही हैं। मोबाइल शॉप के संचालक ने बताया कि बाजार बहुत डाउन है। महंगाई का ग्राफ पीक छू रहा है। गर्मी आते ही, नींबू भी आम आदमी के बजट से बाहर हो गया है। ऐसे में मुझे लगा कि कोई ऐसा अनोखा ऑफर निकाला जाए।
ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है ऑफर : इस ऑफर को निकालने के बाद मेरे कस्टमर बढ़ें। बिक्री भी बढ़ीं है। यश जायसवाल ने बताया कि अगर कोई 50 रुपये की भी मोबाइल एक्सेसरीज लगवाते हैं तो मैं उन्हें 2-4 नींबू फ्री दे रहा हूं। तो वहीं, 10,000 रुपये तक का मोबाइल लेने पर एक लीटर पेट्रोल फ्री दे रहा हूं। यश ने बताया कि यह ऑफर भी ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है।

क्या कहा मोबाइल शॉप के संचालक यश जायसवाल ने : यह ऑफर कब तह है इस सवाल के जवाब में यश ने बताया कि जब तक नींबू का दाम सामान्य नहीं हो जाता। तब तक ये ऑफर जारी रखेंगे। तो वहीं, मोबाइल खरीदने आए ग्राहक ने बताया कि मोबाइल की एक्सेसरीज खरीदने पर उन्हें 12 नींबू मिले हैं। फिलहाल रमजान चल रहा है। ये नींबू शाम के समय पूरे परिवार के काम आएंगे। दुकानदार यश जायसवाल का फ्री पेट्रोल और नींबू का ऑफर सभी ग्राहकों को पसंद आ रहा है।



