निगमायुक्त यशपाल यादव ने क्षेत्र का दौरा किया और मुजेसर डिस्पोजल का भी निरीक्षण किया

फरीदाबाद, 23 मई। सुबह भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिये निगमायुक्त यशपाल यादव ने एन0आई0टी0 क्षेत्र का दौरा किया और सैक्टर 21ए, 21सी और मुजेसर डिस्पोजल का भी निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ मुख्य अभियंता, अधिक्षण अभियंता व कार्यकारी अभियंता भी थे।

निगमायुक्त ने बताया कि भारी वर्षा के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसके चलते कुछ स्थानों का निरीक्षण किया तथा सैक्टर 21ए, 21सी और मुजेसर के डिस्पोजल का भी निरीक्षण किया और पाया कि सभी डिस्पोजल चल रहे थे जिसके फलस्वरूप लगभग 2-3 घंटे के अन्दर ही सभी जगहों से पानी की निकासी हो गई। जिन डिस्पोजलों पर कुछ कमी पाई गई उसको दुरूस्त करने के लिए निगमायुत ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।

निगमायुक्त ने आगे बताया कि आने वाले मानसून में पानी की निकासी के लिए निगम ने पूरे प्रबन्ध किए हुये है और किसी भी स्थिति को निपटने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!