सीजेएम प्रतीक जैन के मार्ग दर्शन में शुरू योग शिविर अभियान

- साथ में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
फरीदाबाद : प्रशासन, पुलिस और जुडिसरी के सयुक्त अभियान में आज़ादी के 75वे वर्ष अमृत महोत्सब की शृंखला में जिलाधीश जितेंद्र यादव तथा पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा के दिशा निर्देश पर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व डालसा सचिव प्रतीक जैन के दिशा-निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्टेट रोड सेफ्टी कॉउन्सिल के एवं मेंबर ऑफ पार्लिमेंट रोड सेफ्टी कमेटी, सिंह, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान द्वारा आयोजित 15 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर तथा योग शिविर अभियान एवं सड़क सुरक्षा पर चलो गाँव की ओर एवं मोटर व्हीकल एक्ट 2019 पर लोगों को जानकारी दी गई।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा आयोजित 15 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के तेरहवें दिन मुख्य योग शिक्षिका बहन मंजू ने बहुत अच्छे तरीके से योग प्रशिक्षण दिया। उनके साथ योग शिक्षिका बहन संगीता और बहन सुनंदा ने योग प्रशिक्षण में उनको सहयोग प्रदान किया। सभी ने योग प्रशिक्षण की बहुत प्रशंसा की। भाई अंकुर सिंह जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, फरीदाबाद ने सभी को लिखित योग परीक्षा के लिये महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और भारत स्वाभिमान एप/app के बारे में सबको अवगत किया और अपने योग सेवा कार्य को ऐप के माध्यम से दिखाने का आग्रह किया।
भाई वीरेन्द्र आर्य ने चिकित्सा यज्ञ कराने में सहयोग किया। यहाँ पर योग सिखाने के साथ साथ हवन भी किया गया जिसमें काफी लोगों ने हवन में भाग लिया।
उन्होंने करे योग रहे निरोग योग के माध्यम से लोगो को हसाया गया। जीवन के अंदर हसना बहुत जरूरी है। योग के माध्यम से लोगो को ज्यादा से ज्यादा जोड़े।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता संजय गुप्ता और अर्चना गोयल ने लोगों को कानूनी स्तर पर भी जागरूक किया।
इस अवसर पर बल्लबगढ़ तहसील प्रभारी भाई सूबेदार विजय, अवतार सिंह मास्टर, मास्टर सतवीर, भाई शीशपाल, हरिराम, सुधीर, भाई चंद्रभान शर्मा, भाई रामचरण आदि ने शिविर की सुन्दर व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
इसी क्रम में स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल के एवं मेंबर ऑफ पार्लिमेंट रोड सेफ्टी कमेटी के सदस्य सरदार देवेंदर सिंह ने कहा कि आज हम सभी को हमेशा ट्रैफिक के नियमों का पालन करना चाहिए। नए मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत जुर्माना 10 गुना हो गया है। इसलिए हम सभी वाहन चालक ट्रैफिक नियम का पालन करें। खुद भी सुरक्षित रहें दूसरों को भी सुरक्षित रहने दें। नाबालिक बच्चों को वाहन बिल्कुल ना दें। उनको केवल प्यार दे , वाहन नहीं। सड़क पर पैदल चलते समय फुटपाथ का ही इस्तेमाल करे। सड़क पर चलते समय दूसरी साइड में जाने के लिए हमेशा पुल का इस्तेमाल करे। हम सभी सड़क पर अपनी अपनी लेन में ही चले। नेशनल हाईवे एवं शहर की सड़क पर अपनी अपनी गाड़ी, ट्रक, बस सड़क पर बिलकुल खड़ी ना करे। पार्किंग में अपनी अपनी गाड़ी को खड़ा करे। सभी सड़क पर चलते समय स्पीड लिमिट में अपनी अपनी गाड़ी को सड़क पर चलाए। सड़क पर चलते समय मोबाइल से बात बिलकुल न करे। अपनी गाड़ी पर जातिसूचक शब्द बिलकुल ना लिखे। अपनी बाइक, स्कूटी, कार, बस, ट्रक एवं अन्य सभी वाहन पर सभी हाई सिक्योरिटी प्लेट जल्द से जल्द लगवा ले। बाइक एवं स्कूटी पर चलते समय आईएसआई /ISI मार्क हेलमेट ही पहने। ऑटो के अंदर ड्राइवर सीट पर सवारी बिलकुल न बैठने दे। ऑटो में म्यूजिक सिस्टम को न बजाये। रेड लाइट को कभी जंप ना करे। ज़ेबरा क्रासिंग पर ही अपना अपना वाहन रोके। एम्बुलेंस वाहन को हमेशा सड़क पर रास्ता दे। अपनी अपनी गाड़िओ में ब्लैक फिल्म नहीं होनी चाहिए। सड़क पर चलते समय प्रेशर हॉर्न न बजाये। सभी बच्चे अपनी साइड में सड़क पर हमेशा चले। बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।



