दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 16 फरीदाबाद में वर्धमान महावीर सेवा सोसायटी द्वारा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

फरीदाबाद : दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 16 फरीदाबाद में वर्धमान महावीर सेवा सोसायटी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जैन समाज के एम बी बी एस, सी ए और आई ए एस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर स्वामी के चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि एस पी जैन (एडवोकेट ) प्रधान आचार्य मुनि श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज ट्रस्ट के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जितेंद्र जैन को सीए, सम्यक जैन को एमबीबीएस, महक जैन एवं अक्षिता जैन को आईएस की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ पास करने पर फूल माला एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन वर्धमान महावीर सेवा सोसायटी के प्रधान डॉ सुभाष जैन द्वारा किया गया। सभी बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए एवं वहां उपस्थित बच्चों का मार्गदर्शन किया। दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर 16 के प्रधान पी सी जैन द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहनी एवं सचिव एल सी जैन द्वारा रविंद्र मंगला का समाज में अच्छे कार्य करने के लिए स्वागत किया गया।

संस्था के प्रधान डॉ सुभाष जैन ने बताया कि उनकी संस्था सेक्टर 17 के समुदायिक केंद्र में कईं सालों से निशुल्क एक्यूप्रेशर सेंटर चला रही है जिससे अब तक हजारों लोगों का निशुल्क इलाज हो चुका है। समय-समय पर संस्था द्वारा एक्यूप्रेशर ट्रेनिंग शिविर का भी आयोजन किया जाता है जिसमें लोगों को एक्यूप्रेशर थेरेपी की ट्रेनिंग दी जाती है।

कार्यक्रम में नरेंद्र जैन, प्रदीप जैन, विकास जैन, धन कुमार जैन, पंकज जैन विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!