सेक्टर-12 पारसनाथ सिटी मॉल के पास अज्ञात आरोपी ने साईकल सवार पर चाकू से किया हमला

  • थाना सैन्ट्रल मे हत्या का मुकदमा दर्ज, मिले अहम सुराग, आरोपी की तलाश जारी, जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

फरीदाबाद 31 अगस्त : पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि कल शाम करीब 6:30 बजे प्रियांसु कुमार (21वर्ष) सेक्टर-12 खेल परिसर से प्रैक्टिस कर अपने घर संजय कॉलोनी साइकिल से जा रहा था। रास्ते में पारसनाथ सिटी मॉल के पास एक अज्ञात आरोपी ने पुरानी HERO साइकिल से प्रियांशु की साइकिल में पीछे से टक्कर मार कर नीचे गिरा दिया, आरोपी ने चाकू से हमला किया जिससे प्रियांशु की छाती एवं हाथ पर चोट लगी। घटना को एक लडके ने देखा जिसने शोर मचाया, आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात के सम्बंध में पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर 112 की पुलिस टीम आई और तुरंत मौके पर थाना सैन्ट्रल प्रबंधक, क्राइम ब्रांच डीएलएफ,30 एवं 65, फॉरेंसिक साइंस डा० की टीम और एसीपी क्राइम मौके व एसीपी सेंट्रल मौके पर पहुंचे घटनास्थल का निरीक्षण किया साक्ष्य एकत्रित किए। घायल लडके को ERV no 151 द्वारा तुरंत बीके अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर नाश को परिजनो के हवाले कर दिया है।

घटना स्थल से अहम साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। आस पास के एरिया में सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। आरोपी की लगातार तलाश की जा रही है। घटना स्थल पर आरोपी की हीरो साइकिल मिली है। जिसपर पेंट से 472 नम्बर लिखा हुआ है। आस पास के सभी साईकिल स्टैंडों और कंपनियों के पार्किंग स्थल चेक कर साईकिल के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। साईकिल स्टैंडो के सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। आरोपी ने ब्लैक कलर की फुल बाजू टीशर्ट पहनी हुई थी। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!