हत्या के मुकदमे में 30 साल से फरार चल रहे आरोपी को क्राइम ब्रांच ऊंचागांव टीम ने देसी कट्टे सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने हत्या के मामले में 30 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम बाबू सिंह(76) है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के लीलापुर गांव का तथा वर्तमान में फरीदाबाद के आदर्श नगर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना आदर्श नगर के क्षेत्र से देसी कट्टे सहित काबू किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने वर्ष 1982 में एक हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी अदालत से जमानत पर आया था। आरोपी जमानत पर आने के बाद से ही फरार चल रहा है।

आरोपी को माननीय अदालत के द्वारा वर्ष 1986 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। आरोपी अपने स्थानीय थाना अमृतपुर में हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी पर उत्तर प्रदेश में हत्या, लड़ाई झगड़े की धाराओं में 9 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को फर्रुखाबाद किसी अनजान व्यक्ति से ₹25 में अपनी सुरक्षा के लिए खरीद के लाया था। आरोपी को आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!