पोषण अभियान के तहत अजरौंदा में किया आयुष विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त सेमिनार

  • आंगनबाड़ी वर्करों को दी गई षोषण व्यंजनों और योगाभ्यास की जानकारी

फरीदाबाद : डीसी विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में स्थानीय अजरौंदा सेक्टर -15 के सामुदायिक भवन में आंगनबाड़ी केन्द्र में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में पोषण अभियान के तहत आयुष विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में आंगनबाड़ी वर्करों को षोषण व्यंजनों और योगाभ्यास की विस्तृत जानकारी दी गई।

महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉक्टर मंजू श्योराण ने पोषण अभियान के अंतर्गत मनाये जा रहे पोषण जागृति माह में आयुष विभाग से आये डॉक्टर अवित, डॉक्टर मनोज का स्वागत कर आभार व्यक्त किया।

डॉक्टर अवित ने सेमिनार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आयुर्वेद, योग व होम्योपैथी के फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने लोगों को रसों से भरपूर पौष्टिक भोजन ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही एनीमिया की रोकथाम एवं इसके उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

डॉक्टर मंजू श्योरान ने सेमिनार में उपस्थित महिलाओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने केंद्र के सभी लाभार्थियों को मोटे अनाज के सेवन के फायदे के बारे में बताएं और सीबीई कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को शिशु को 6 महीने तक सिर्फ माता का दूध ही पिलाने बाबत बताएं।

जिला संयोजक पोषण अभियान गितीका ने सेमिनार में बताया कि किशोरी लड़कियों में खून की कमी न हो। इसके लिए सभी परिवार अपनी बच्चियों को सुबह का नाश्ता जरुर खिलाएं। क्यूंकि एक स्वस्थ माता ही स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है। इसलिए खाने में तिरंगा भोजन शामिल करें, अपने घरों में पोषण वाटिका जरुर बनाएं। जिससे कि आप ताज़ी व पोष्टिक सब्जियां अपने घर पर ही उगा सकें और अपने परिवार को एनीमिया व कुपोषण से दूर रखें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!