मोहना रोड स्थित सैलून के बाहर युवक पर किया था उस्तरे से हमला, थाना आदर्श नगर की टीम ने आरोपित के विरुद्ध की कार्रवाई

फरीदाबाद – 16 मई को थाना आदर्श नगर क्षेत्र के अंतर्गत मोहना रोड स्थित एक सैलून के बाहर उस्तरे से हमला करके युवक को घायल करने के मामले में थाना आदर्श नगर की टीम ने आरोपित फजल उर्फ विकास निवासी अंबेडकर बस्ती, बल्लभगढ़ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अनुसंधान में शामिल कर पूछताछ की है। जिसके विरुद्ध विचारण आरंभ करने के लिए जल्द ही चालान तैयार करके माननीय न्यायालय में दिया जाएगा।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि शिकायतकर्ता और आरोपित दोनों पड़ोसी हैं। जब दोनों नाई की दुकान पर बैठे थे तो उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद बढ़ने पर आरोपित ने गुस्से में उस्तरा उठाकर पिडित पर हमला कर दिया।

बता दें कि 16 मई को दिन के समय मोहना रोड स्थित J.D. सैलून के सामने जीतू नाम के युवक पर फजल उर्फ विकास ने उस्तरा से वार किया था। घटनाक्रम में ऊंचा गांव निवासी जीतू की शिकायत पर थाना आदर्श नगर में मामला दर्ज किया गया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!