वाहन चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम ओमपाल है। आरोपी बल्लबगढ़ की त्रिरखा कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से एनआईटी के एरिया मस्जिद चौक से मोटरसाइकिल सहित आरोपी को काबू किया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल को थाना खेडी पुल के एरिया सेक्टर-86 की मार्किट से चोरी किया था। आरोपी नशा करने का आदि है। नशे की पूर्ती के लिए आरोपी चोरी करने की वारदातों को अनजाम देता है। आरोपी पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!