रक्त एकत्रित कर जरुरतमंदो तक रक्त उपलब्ध करवाने के प्रयास : एस एस बांगा

  • ए डी सिनीयर सेकेंडरी स्कूल डबुआ कॉलोनी में रक्त शिविर का आयोजन
  • हेलमेट जरूर लगाए इससे सिर्फ आपकी ही नहीं आपके ऊपर आश्रित लोगो की भी सुरक्षा होती है : पूर्व विधायक नागेंद्र भड़ाना
  • पुलिस के चालान से डरने के बजाये लोगो को अपने जान जाने से डरने की जरुरत : SHO श्रीभगवान
  • रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट ने एकत्रित किया 45 यूनिट रक्त

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : रक्तदान शिविर उद्धघाटन में मुख्याथिती उद्योगपति एस एस बांगा और विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक नागेंद्र भड़ाना, उद्योगपति जेपी मल्होत्रा और रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट अध्यक्ष कुलबीर सचदेवा व एसएचओ श्रीभगवान उपस्थित रहे।

थैलीसीमिया, बड़े सर्जरी जैसे जरुरतमंदो के अलावा सड़क दुर्घटना से पीड़ित लोगो को भी रक्त की जरुरत होती है जिसे कम करने का प्रयास किया जा रहा है, दोपहिया वाहन से चलते समय हेलमेट लगा कर, क्योंकि हेलमेट नहीं लगाने से दुर्घटना में जान जाने तक की नौबत आ जाती है और उस समय जान बचाने के लिए रक्त की जरुरत होती है, उक्त बाते शिविर के मुख्य अतिथि एस एस बांगा ने रक्तवीरो को जागरूक करते हुए कहा, साथ ही उन्होने अभियान में रक्तदान कर रहे रक्तदाताओ को विक्टोरा रक्त वीर का नाम दिया | एन आई टी स्थित ए डी सिनीयर सेकेंडरी स्कूल डबुआ कॉलोनी में विक्टोरा इंडस्ट्रीज द्वारा चलाये जा रहे रक्तदान व् सड़क सुरक्षा मेगा ड्राइव के तहत रक्दान शिविर का आयोजन किया गया | जिसमें 45 यूनिट रक्त एकत्रित किया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एन आई टी विधानसभा के पूर्व विधायक नागेंद्र भड़ाना व कुलबीर सचदेवा ने रक्तवीरो को हेलमेट दे कर अनोखे अंदाज में सम्मान करने के साथ साथ सभी को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के प्रयास को भी सराहा और सभी से अपील कि की जब आप दुपहिया वाहन से चले हेलमेट जरूर लगाए इससे सिर्फ आपकी ही नहीं आपके ऊपर आश्रित लोगो की भी सुरक्षा होती है | साथ ही उन्होंने रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट और स्कूल प्रबंधन को शिविर के माध्यम से रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ साथ रक्त एकत्रित कर जरुरतमंदो तक रक्त उपलब्ध करवाने के प्रयास को भी सराहा |

बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंचे डबुआ थाना के एस एच ओ श्रीभगवान् ने अपने पुलिस साथियो के साथ रक्तदान कर सभी रक्तवीरो को प्रोत्साहित किया | श्रीभगवान् ने सड़क दुर्घटना से होने वाली जान की क्षति को कम करने के प्रयास को ध्यान में रख एस एस बांगा जी के प्रयास को महतापूर्ण बताते हुए सभी से अपील किया की, पुलिस के चालान से डरने के बजाये लोगो को अपने जान जाने से डरने की जरुरत है क्योंकि दुपहिया वाहन से होने वाली दुर्घटना में सबसे ज्यादा मृत्यु हेलमेट नहीं लगाने की वजह से होती है |

विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब के सेक्रेटरी जे पी मल्होत्रा ने कहा की सभी रोटेरियन अलग अलग संस्थानों के साथ मिलकर रक्त एकत्रित कर जरुरतमंदो को उपलब्ध करवाने के लिए समर्पित भाव से प्रायसरत है | उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के वरिष्ठ मीडिया सलाहकार पंकज मिश्रा व रोटरी फरीदाबाद ईस्ट के कॉर्डिनेटर पूर्व सरपंच सचिन मडोतिया ने बांगा द्वारा चलाये जा रहे अभियान की सराहना करते हुए कहा की अनोखे प्रयास से निश्चित तौर पर हेलमेट के प्रति लोग जागरूक होंगे | रोटरी क्लब फरीदाबाद ईस्ट ने एकत्रित किया 45 यूनिट रक्त !

स्कूल के चेयरमैन डॉ सुभाष ने सभी का सहयोगियों और रक्तवीरो का धन्यवाद किया | डॉ सुभाष ने कहा की आज स्कूल में पैरेंट टीचर मीटिंग के अवसर पर शिविर का आयोजन किया गया, स्कूल में रक्तदान शिविर नियमित अंतराल पर आयोजित किया जाता है, आज का शिविर विशेष है क्योंकि रक्तवीरो को हेलमेट दे कर सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया जा रहा है | इस मौके पर बतौर सहयोगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख सरोज कुमार, जिला संयोजिका गायत्री राठौर, सोशल मीडिया प्रान्त संयोजक रवि पांडेय अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

अध्यक्ष कुलबीर सचदेवा, एचएल भूटानी डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ब्लड डोनेशन, डिस्ट्रिक क्लब सेक्रेटरी जे पी मल्होत्रा, सी ए तरुण गुप्ता, अजय गुप्ता, राष्टपति सम्मानित नर्स सविता नरवाल, चन्दर आदि लोग उपस्थित रहे |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!