पत्नी पर ब्लेड से किया था जानलेवा हमला, आरोपित पति गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की कार्रवाई

फरीदाबाद : पल्ला थाना के अंतर्गत बसंतपुर कॉलोनी में 13 जुलाई को पत्नी पर ब्लेड से जानलेवा हमला करने के मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने बबलू उर्फ आकाश(22) वासी गांव मनोहरपुर जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश हाल भारत कालोनी फरीदाबाद को वजीरपुर रोड भारत कालोनी से गिरफ्तार किया है। जिसको 2 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर अपराध शाखा की टीम पूछताछ कर रही है…
पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव बसंतपुर कॉलोनी वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी व दामाद आकाश उर्फ बबलू का कई दिन से मनमुटाव चल रहा था जिसके चलते 13 जुलाई 2026 को उसके दामाद ने उसकी बेटी की गर्दन व हाथ पर ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे उसकी बेटी को गंभीर चोंटे आई। जिसकी शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या के प्रयास में मामला दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बबलू व उसकी पत्नी की लव मैरिज थी। जिनके बीच काफी दिन से मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते उसकी पत्नी करीब 1 महीने से अपने मायके बसंतपुर कालोनी में रह रही थी, वह, उसे कई बार लेने गया परंतू उसके साथ नही आई, जिस पर नाराज होकर बबलू ने 13 जुलाई को अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। वह मजदुरी का काम करता है।



