पार्क होस्पीटल वाली सड़क पर घटिया लाल पेटी ईटों से बनाया जा रहा था रैनीवल पानी का मैन होल, आर.डब्लयू.ए ने रूकवाया काम

फरीदाबाद : ब्लॉक डी-2, सैक्टर-10 फरीदाबाद पार्क होस्पीटल वाली सड़क पर घटिया लाल पेटी ईटों से बनाया जा रहा था रैनीवल पानी का मैन होल, आर.डब्लयू.ए. ने काम रूकवाया दिया और इसकी शिकायत नगर निगम के कमिश्नर से की। रैनीवल पानी लाईन का मैन होल लाल पेटी कच्ची ईंटों से बनाया जा रहा था तो मौका पर पहुँच कर आर डब्बलूए ने मैनोल पर लगी लाल पेटी ईटो का विरोध किया गया तो मैन होल को बनाने वाला मज़दूर मैन होल पर लगी लाल पेटी ईंटो को लेकर भागने लगे। इसकी शिकायत जब आरडब्लयूए के प्रधान जगजीत सिंह नैंन ने नगर निगम कमिश्नर से की और विडियों बनाकर भेजी तो उन्होंने तुरन्त रैनीवल पानी के मैन होल का काम रूकवा दिया।
वहीं थोडी देर बाद देखा कुछ मज़दूर रैनीवल पानी की मैन होल पर लगी लाल पेटी ईंटों को थ्री व्हीलर में भरकर भागने की फ़िराक़ में थे। आर0डब्लयू0ए0 के संरक्षक पूर्व विधायक राजेन्द्र बीसला व शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकट ने मैन होल पर लगी लाल पेटी ईटों को आपस में हल्का सा टच किया तो दोनों ईटों के चार-चार टूकडे हो गये। वशिष्ठ ने कहा कि सरकार की तरफ से उम्दा किस्म की सामग्री लगाने के आदेश होते है लेकिन स्थानीय ठेकेदार घटिया किस्म का मटेरियल लगाकर हरियाणा सरकार का नाम खराब कर रहे हैं। ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। इस घाटिया मटेरियल लगाने की वजह से कई बार भारी वाहन मेन होल के उपर से गुजरते तो मैन होल वाहन का वजह सहन नहीं कर पाते और जिससे पानी की लाईन टूट जाती है और जिससे पीने का मीठा पानी सड़को पर भरा रहता हैए जिससे पानी की बर्बादी होतीं हैं। जल्दी ही आर0डब्लयू0ए0 के पदाधिकारी सैक्टरों में घटिया मटेरियल लगाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे।



