वाहन चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस चौकी दयालबाग ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : थाना सूरजकुंड प्रभारी की टीम पुलिस चौकी दयालबाग ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है! पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम कारण है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव महरेरा का तथा हाल में फरीदाबाद की शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर कॉलोनी में रहता है। पुलिस चौकी दयालबाग इंचार्ज तरुण चौहान की टीम सब इंस्पेक्टर भीम सिंह और सिपाही नवीन कुमार ने गस्त के दौरान आरोपी को पोल फैक्ट्री दयालबाग से चोरी की मोटरसाइकिल सीटी 100 सहित काबू किया है। जिसका चोरी का मामला थाना सूरजकुंड में दर्ज है।

आरोपी ने मोटरसाइकिल को दयालबाग के एरिया केनरा बैंक के पास से चोरी किया था। आरोपी मोटरसाइकिल को बेचना चाहता था। आरोपी पर चोरी का पहला भी मामला दर्ज है। जिसमें आरोपी अभी 8 सितंबर को जेल से जमानत पर आया था। आरोपी नशा करने का आदी है नशा की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!