डीएफओ को तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, टीम ने रुपये बरामद किए

दादरी (हरियाणा) : दादरी में सीएम फ्लाइंग ने डिविजन फोरेस्ट अधिकारी को तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़ा है। मामले में डीएसपी सुमित कुमार और संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को ठेकेदार संदीप कुमार तीन लाख रुपये लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंचा। इसके बाद डीएफओ दलीप सिंह उसे अपने सरकारी आवास पर ले गए और वहां उनसे घूस राशि ली।

चरखी दादरी डीएफओ (डिविजन फोरेस्ट अधिकारी) दलीप सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की संयुक्त टीम ने तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़ा है। टीम ने उनके कार्यालय से महज 10 कदम दूर सरकारी आवास से घूस राशि बरामद की।

एंटी करप्शन ब्यूरो डीएसपी सुमित कुमार और मुख्यमंत्री उड़नदस्ता डीएसपी संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि डीएफओ दलीप सिंह ने ठेकेदार संदीप से बकाया राशि का भुगतान करने और उसकी एजेंसी को ब्लैक लिस्ट से हटाने की एवज में तीन लाख रुपये की डिमांड की थी। इसके बाद ठेकेदार संदीप ने इसकी लिखित शिकायत उन्हें सौंपी।

डीएसपी सुमित कुमार और संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को ठेकेदार संदीप कुमार तीन लाख रुपये लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंचा। इसके बाद डीएफओ दलीप सिंह उसे अपने सरकारी आवास पर ले गए और वहां उनसे घूस राशि ली। इधर, ठेकेदार से इशारा मिलते ही संयुक्त टीम डीएफओ के सरकारी आवास पर पहुंच गई और वहां से रिश्वत राशि बरामद कर ली।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!